ePaper

चोरी की बिजली जलाते नौ पकड़ाये, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 22 Dec 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बिजली जलाते नौ पकड़ाये, प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : करनडीह सब स्टेशन के विद्युत एसडीओ विश्वंभर प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को गोविंदपुर, गदड़ा और खखड़ीपाड़ा क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान नौ बिजली उपभोक्ताअों को चोरी से बिजली जलाते पाया गया. उनके घर का तार जब्त करते हुए कनीय विद्युत अभियंता आनंद कुमार कच्छप के बयान पर परसुडीह थाना […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : करनडीह सब स्टेशन के विद्युत एसडीओ विश्वंभर प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को गोविंदपुर, गदड़ा और खखड़ीपाड़ा क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान नौ बिजली उपभोक्ताअों को चोरी से बिजली जलाते पाया गया.

उनके घर का तार जब्त करते हुए कनीय विद्युत अभियंता आनंद कुमार कच्छप के बयान पर परसुडीह थाना में बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है. चोरी से बिजली जलाने वालों में लक्ष्मण हेंब्रम, महेश हांसदा, कुनू पूर्ति, हरेंद्र तिवारी, ललन कामद, सूरज रजक, नयन दास, हरि गोप, श्याम नंदन सिंह शामिल है.
बिरसानगर में 35 घरों के कनेक्शन काटे गये : छोटा गोविंदपुर सब स्टेशन ने भुइयांडीह, गोविंदपुर और बिरसानगर क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान 35 बकायेदारों के घर का बिजली कनेक्शन काटा गया. इनके यहां छह हजार रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola