झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : जमशेदपुर में एक घंटा पांच मिनट रहेंगे पीएम मोदी, दो को सिमडेगा आयेंगे राहुल
Updated at : 28 Nov 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को जमशेदपुर में सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री तीन दिसंबर को सुबह 9.25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से एयर फोर्स के विमान से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. 11 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 11.05 बजे रांची एयरपोर्ट से एम1-17 हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को जमशेदपुर में सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री तीन दिसंबर को सुबह 9.25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से एयर फोर्स के विमान से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. 11 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 11.05 बजे रांची एयरपोर्ट से एम1-17 हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे अौर 11.50 बजे जमशेदपुर हेलीपैड पहुंचेंगे.
12 बजे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे तथा 12 से 12. 45 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे. सभा को संबोधित करने के बाद 12.55 बजे रवाना हो जायेंगे. प्रधानमंत्री की सभा गोपाल मैदान में होगी. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी की टीम 29 अौर 30 को जमशेदपुर आ जायेगी.
दो को सिमडेगा आयेंगे राहुल
रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी दूसरे चरण के चुनाव में प्रचार करने के लिए झारखंड आयेंगे. दो दिसंबर को सिमडेगा में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे. प्रवक्ता आलोक दूबे ने बताया कि श्री गांधी के झारखंड दौरे को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह है. श्री गांधी राज्य में महागठबंधन की प्राथमिकताओं का जिक्र करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




