रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट: बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समिति सदस्याें के साथ बैठक करते हुए एसडीओ, सिटी एसपी | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर में 16 जुलाई को होने वाली रथ यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट है. बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने समितियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर धालभूम अनुमंडल क्षेत्र में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली रथ यात्रा को सुरक्षित और धूमधाम से मनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. रथ यात्रा के दौरान बिजली, ट्रैफिक, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं. मंगलवार को एसडीओ कार्यालय में धालभूम के एसडीओ अर्णव मिश्रा और सिटी एसपी ललित मीना की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 12 रथ समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा है सबसे जरुरी

बैठक के दौरान रथ समितियों के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की दिक्कतें अधिकारियों के सामने रखीं. उन्होंने रथ यात्रा के रूट पर बिजली के तार दुरुस्त करने, ट्रैफिक संभालने, साफ-सफाई रखने, पीने के पानी का इंतजाम करने और भीड़ को काबू करने के लिए बैरिकेडिंग लगाने जैसी मांगें उठायीं. समितियों की बातों को सुनने के बाद एसडीओ और सिटी एसपी ने मौके पर मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को साफ कह दिया कि वे आपस में मिलकर काम करें और त्योहार से पहले सारी व्यवस्था दुरुस्त कर लें. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. साथ ही, प्रशासन ने रथ समितियों से भी अपील की कि अगर कोई समस्या आये, तो तुरंत जानकारी दें और भाईचारे के साथ इस त्योहार को सफल बनाने में मदद करें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola