डेंगू के तीन नये मरीज मिले, संख्या हुई 296

जमशेदपुर : जिला सर्विलेंस विभाग ने शुक्रवार को डेंगू के 15 संदिग्ध मरीजों के रक्त को जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा था, जिसकी सोमवार को रिपोर्ट आने पर तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई. इन सभी का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इनको मिला कर जिले 296 डेंगू […]
जमशेदपुर : जिला सर्विलेंस विभाग ने शुक्रवार को डेंगू के 15 संदिग्ध मरीजों के रक्त को जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा था, जिसकी सोमवार को रिपोर्ट आने पर तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई. इन सभी का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इनको मिला कर जिले 296 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है.
साथ ही सोमवार को विभाग ने और चार डेंगू के संदिग्ध मरीजों के रक्त को जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा, जिसकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है. इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने बताया कि पहले की तुलना में डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आयी है. इसके बावजूद भी विभाग द्वारा लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










