मेरे नाम पर िवचार न करे नेतृत्व: सरयू

Updated at : 17 Nov 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
मेरे नाम पर िवचार न करे नेतृत्व: सरयू

जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपनी सीटिंग सीट के साथ ही, जमशेदपुर पूर्वी से भी पर्चा खरीदा है. इस सीट से भी चुनाव लड़ने से उन्होंने इंकार नहीं किया है, लेकिन चुनाव लड़ने पर घोषणा रविवार को करेंगे. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपनी सीटिंग सीट के साथ ही, जमशेदपुर पूर्वी से भी पर्चा खरीदा है. इस सीट से भी चुनाव लड़ने से उन्होंने इंकार नहीं किया है, लेकिन चुनाव लड़ने पर घोषणा रविवार को करेंगे. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद भाजपा के प्रत्याशी हैं.

बिष्टुपुर स्थित आवास पर शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें बहुत कुछ दिया. बिना मांगे एमएलसी, विधायक अौर मंत्री बनाया. पिछले कुछ दिनों से परिस्थिति बदली दिखी. ऐसा लग रहा था जैसे वे कटोरा लेकर खड़े हैं. मंत्री ने कहा कि उन्होंने पार्टी से कहा है कि टिकट होल्ड मत करें, जिसे देना है, उसकी घोषणा कर दें. आज पार्टी की चौथी सूची जारी हुई, तो उसमें भी नाम नहीं था.
पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना ही उनकी प्राथमिकता नहीं है. इसलिए शीर्ष नेतृत्व को बता दिया कि उनके नाम पर विचार नहीं करें. इसके लिए जो योग्य लगते हैं, उन्हें टिकट दे दिया जाये. उन्होंने नेतृत्व को बता दिया है कि अपने अनुसार वे आगे का रास्ता तय करेंगे. उन्होंने कहा कि टिकट की प्रतीक्षा में इतने दिनों तक इंतजार किया.
लेकिन उन्हें लगा कि अपने स्वभाव के विपरीत काम कर रहे हैं. अब पार्टी को ही तय करना है. रविवार की सुबह वे अपने कार्यकर्ताअों के साथ बैठक करेंगे अौर सुझाव लेंगे. उसके बाद चुनाव लड़ने के संबंध में घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके मन में कोई दुविधा नहीं है. जो भी निर्णय लेंगे, वह कार्यकर्ताअों के सुझाव पर लेंगे.
वे दिल्ली गये थे, तो पार्टी के नेता टिकट होल्ड करने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाये. जमशेदपुर पूर्वी अौर पश्चिम से पर्चा खरीदने के संबंध में कहा कि चौथी सूची जारी नहीं हुई थी अौर उन्हें लगा था कि पार्टी उनके नाम पर विचार करेगी, इसलिए दोनों विधानसभा सीट से पर्चा खरीदा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola