ePaper

झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष पर फायरिंग का मामला , सीजीपीसी प्रधान मुखे व उपाध्यक्ष अंबे गिरफ्तार, जेल भेजे गये

Updated at : 17 Nov 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष पर फायरिंग का मामला , सीजीपीसी प्रधान मुखे व उपाध्यक्ष अंबे गिरफ्तार, जेल भेजे गये

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में नौ नवंबर को झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला पर गुरुद्वारा से लौटते वक्त फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे और उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह अंबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद बिल्ला […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में नौ नवंबर को झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला पर गुरुद्वारा से लौटते वक्त फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे और उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह अंबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद बिल्ला की पत्नी गुरप्रीत कौर के बयान पर गुरमुख सिंह मुखे, अमरजीत सिंह अंबे और दलवीर सिंह दल्ले पर घटना को अंजाम देने की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाया और हर पहलू पर जांच की, जिसमें अमरजीत सिंह अंबे और गुरमुख सिंह मुखे के नाम सामने आये. अंबे को पुलिस ने शुक्रवार की रात को ही उठा लिया. उसने घटना को अंजाम देने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया. पुलिस के अनुसार कई ऐसे सबूत हैं, जो मामले में अंबे और मुखे की पूरी संलिप्तता का होना प्रमाणित करते हैं.
घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो को पुलिस ने जब्त किया है, जो गुरमुख सिंह मुखे का है. साथ ही मोबाइल फोन व सिम कार्ड भी जब्त किये गये हैं. वहीं पुलिस अब तक उन शूटरों तक नहीं पहुंच पायी है, जिन्होंने बिल्ला पर गोली चलायी थी. इसके लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.
पुलिस का दावा-पर्याप्त सबूत
पुलिस का कहना है कि उनके पास दोनों आरोपियों के खिलाफ घटना को अंजाम देने को लेकर पर्याप्त सबूत हैं. पहला कि अंबे ने खुद ही यह स्वीकार कर लिया है कि उसने बिल्ला पर गोली चलवायी है. मुखे के संबंध में पुलिस के पास तकनीकी रूप से दर्जनों सबूत मिले हैं. सीसीटीवी फुटेज व फोन से हुई बातचीत का सबूत है.
मुखे ने फंसाने का आरोप लगाया
गिरफ्तारी के दौरान गुरमुख सिंह मुखे ने सीतारामडेरा थाना में जमकर हंगामा किया. उसने पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया. उसने यह भी आरोप लगाया है कि एक राजनीति पार्टी के बड़े नेता के इशारे पर उसे पूरे मामले में जानबूझ कर आरोपी बनाया गया है. वहीं उसने पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि रुपये लेकर यह सब किया जा रहा है.
ये था मामला
सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती में रहनेवाले गुरुचरण सिंह बिल्ला नौ नवंबर की सुबह 4.30 बजे सीतारामडेरा गुरुद्वारे से पत्नी के साथ मत्था टेक कर वापस लौट रहे थे.
उसी दौरान छह की संख्या में आये अपराधियों ने सीतारामडेरा स्थित बिरसा स्पोर्टिंग क्लब भवन के पास बिल्ला के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. घटना में गुरुचरण सिंह बिल्ला के सिर को छूती हुई एक गोली निकल गयी, जबकि दूसरी गोली हाथ और तीसरी गोली उनकी पीठ के नीचे लगी. घटना के बाद से ही बिल्ला अब तक टीएमएच अस्पताल में इलाजरत हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola