फ्लैग मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : ईद उल नवी पर निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर गुरुवार को जुगसलाई में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक रंजन व थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : ईद उल नवी पर निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर गुरुवार को जुगसलाई में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक रंजन व थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.
इस दौरान लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया गया. फ्लैग मार्च जुगसलाई थाने से शुरू होकर पूरे क्षेत्र में घूम वापस थाना पहुंचा. थाना में सिटी एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करने की बात कही. इसमें क्यूआरटी, टाइगर मोबाइल, थाना बल के जवान मौजूद थे.
वहीं, दूसरी ओर फ्लैग मार्च के बाद थाने में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें शांति समिति कि सदस्यों को भी अलग-अलग बिंदुओं पर दिशा-निर्देश देते हुए उनकी ड्यूटी तय की गयी. सिटी एसपी ने बताया कि क्षेत्र में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. प्रशासन ने सभी सदस्यों से अपील की कि शांति समिति के लोग अगर सक्रिय रहेंगे, तो क्षेत्र में किसी तरह की घटना को टाला जा सकता है.
जुलूस ए मोहम्मदी में रहेगी कड़ी सुरक्षा, आचार संहिता का रखा जायेगा ख्याल : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा रहेगी अौर पर्याप्त संख्या में फोर्स व दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. कहा कि जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे, इसकी व्यवस्था की जायेगी. साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसे देखते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित हो, इसका भी ध्यान रखा जायेगा. रविवार को मानगो गांधी मैदान से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










