छठ पर्व पर बिहार जाने को उमड़ी भीड़, कोई शौचालय में, तो कोई गेट पर लटक कर गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : छठ को लेकर टाटानगर से बिहार जाने वाली तीनों ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है. सबसे ज्यादा भीड़ टाटा से दानापुर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस में रही. ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि जनरल कोच में कई यात्री नहीं चढ़ पाये. साथ ही कई यात्री गेट पर लटक कर यात्रा कर रहे थे. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : छठ को लेकर टाटानगर से बिहार जाने वाली तीनों ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है. सबसे ज्यादा भीड़ टाटा से दानापुर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस में रही. ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि जनरल कोच में कई यात्री नहीं चढ़ पाये. साथ ही कई यात्री गेट पर लटक कर यात्रा कर रहे थे. भीड़ के कारण सबसे ज्यादा महिला व बच्चों को परेशानी हो रही थी. वहीं, टाटानगर होकर चलने वाली दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही. इस दौरान आरपीएफ व जीआरपी ने यात्रियों को लाइन में लगाकर ट्रेन में चढ़ाया.
ट्रेन के जनरल के अलावा स्लीपर व एसी कोच में भी काफी ज्यादा भीड़ थी. इसी तरह टाटा-छपरा में काफी भीड़ रही. ट्रेनों में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग परिवार के साथ शौचालय के बाहर तक सफर करते दिखे, जबकि मंगलवार को रेलवे ने टाटा-छपरा एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी की दो अतिरिक्त बोगियां लगायी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










