जमशेदपुर : एक लाख नकद और जेवर लेकर नौवीं की छात्रा गायब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत गुलाब बाग से नाबालिग छात्रा गायब है. छात्रा के पिता ने मानगो थाना में अमित खां के खिलाफ बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है. शिकायत में बताया गया है कि उनकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है. 24 सितंबर को वह छात्रा स्कूल गयी थी. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत गुलाब बाग से नाबालिग छात्रा गायब है. छात्रा के पिता ने मानगो थाना में अमित खां के खिलाफ बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है.
शिकायत में बताया गया है कि उनकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है. 24 सितंबर को वह छात्रा स्कूल गयी थी. इस दौरान वह चोरी से घर से एक लाख रुपये नकद और जेवर भी ले गयी थी. अमित खां ने उसे बहला-फुसला कर उसका अपहरण कर लिया है. आरोपी अमित पारडीह साई मंदिर के पास रहता है. पिता ने बेटी के अपहरण में अमित खां के अलावा उसके साथी व परिवार वालों की भी संलिप्तता का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी के घरवालों से पूछताछ की है लेकिन अब तक छात्रा का पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










