आदित्यपुर के 500 उद्योग बंद और सरकार हाथी उड़ा रही है : मरांडी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 9:04 AM
जमशेदपुर/रांची : झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदित्यपुर अौद्योगिक क्षेत्र की 500 कंपनियां बंद हो गयी, लेकिन सरकार हाथी उड़ाने में लगी हुई है. हाथी का उड़ना संभव नहीं है, लेकिन भाजपा है तो मुमकिन है. सिदगोड़ा टाउन हॉल में झारखंड विकास युवा मोर्चा के कोल्हान युवा सम्मेलन को संबोधित करते […]
जमशेदपुर/रांची : झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदित्यपुर अौद्योगिक क्षेत्र की 500 कंपनियां बंद हो गयी, लेकिन सरकार हाथी उड़ाने में लगी हुई है. हाथी का उड़ना संभव नहीं है, लेकिन भाजपा है तो मुमकिन है. सिदगोड़ा टाउन हॉल में झारखंड विकास युवा मोर्चा के कोल्हान युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के नाम पर साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये खर्च कर दिये गये.
उन्होंने जानकारी मांगी कि पांच साल में कितने पूंजी निवेश हुए, कितने उद्योग लगे अौर कितने उद्योग बंद हुए, लेकिन सरकार जवाब देने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा को खून चूसने की आदत लग गयी है, पहले नोटबंदी के नाम पर लोगों के जेब से पैसे निकाल लिए, फिर जीएसटी के नाम पर उद्योग-धंधे बंद करा कर देश की अर्थव्यवस्था खराब कर दी अौर इससे भी मन नहीं भरा तो एमवी एक्ट 2019 लाकर कर खून चूसने की कोशिश की जा रही है, जितनी गाड़ी की कीमत नहीं है, उतना जुर्माना कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










