53 सामुदायिक भवनों पर करोड़ों खर्च, आमदनी जीरो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मनीष सिन्हा, जमशेदपुर : शहर में पांच साल के दौरान 53 सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया. इन भवनों के निर्माण पर 9,71,61,172 रुपये खर्च हुए, लेकिन जेएनएसी को इन सामुदायिक केंद्रों से एक रुपये का भी राजस्व प्राप्त नहीं हुआ है. अक्षेस प्रशासन ने सामुदायिक भवनों का निर्माण 16 से लेकर 22 लाख की […]
विज्ञापन
मनीष सिन्हा, जमशेदपुर : शहर में पांच साल के दौरान 53 सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया. इन भवनों के निर्माण पर 9,71,61,172 रुपये खर्च हुए, लेकिन जेएनएसी को इन सामुदायिक केंद्रों से एक रुपये का भी राजस्व प्राप्त नहीं हुआ है. अक्षेस प्रशासन ने सामुदायिक भवनों का निर्माण 16 से लेकर 22 लाख की लागत से कराया. जेएनएसी ने सूचना अधिकार से मांगी गयी जानकारी में बीते पांच साल में सामुदायिक भवनों से राजस्व प्राप्ति नहीं होने की बात कही है. निर्मित सामुदायिक भवनों का संचालन स्थानीय लोगों द्वारा किया जाता है.
कई भवनों पर राजनीतिक दलों का कब्जा : जमशेदपुर. शहर में कुछ सामुदायिक भवनों पर राजनीतिक दलों का कब्जा है अौर यहां से राजनीतिक गतिविधियां संचालित हो रही है. हालांकि जेएनएसी ने सामुदायिक भवनों पर राजनीतिक दल/संगठनों का कब्जा होने से इनकार किया है.
जेएनएसी के अनुसार सरकारी राशि से सामुदायिक भवन का निर्माण कराकर उसके संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय समितियों को दी जाती है. स्थानीय एजेंसी बुक कराने वाले लोगों से तय शुल्क लेकर उसे सामुदायिक भवन के रख-रखाव पर खर्च करती है. हालांकि जेएनएसी के पास इसका हिसाब नहीं है.
निर्मित सामुदायिक भवन व लागत (रुपये में)
बिरसानगर जोन नंबर 02- 22.23 लाख
विद्यापति नगर सिदगोड़ा- 21.79 लाख
नामता समाज बागुनहातु- 21.80 लाख
शिव मंदिर के पास जोजोबेड़ा- 14.26 लाख
बाबूडीह छठ घाट एग्रिको- 17.25 लाख
बर्मामाइंस गांधी बस्ती- 17.25 लाख
भुइयांडीह आदर्श नगर काली मंदिर के समीप- 17.25 लाख
आनंदनगर नामदा बस्ती आइभीपी कंपनी के पीछे- 17.25 लाख
बिरसानगर जोन नंबर 05-17.25 लाख
देवनगर राजेंद्र आश्रम के समीप- 17.25 लाख
गोलमुरी एमबीएम कॉलेज के पास हो समाज में- 17.25 लाख
बलदेव बस्ती में- 17.25 लाख
पटेल नगर पार्क के पास- 17.21 लाख
देवनगर सुभाष आश्रम- 17.21 लाख
बर्मामाइंस दास बस्ती- 7.59 लाख
शकलदीपिया ब्राह्मण महासभा-18.02 लाख
बर्मामाइंस गांधी नगर बस्ती-18.96 लाख
उरांव बस्ती सीतारामडेरा-18.96 लाख
उलियान हरि मंदिर के पीछे- 19.02 लाख
भाटिया बस्ती किशोर संघ-17.25 लाख
कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 5 मंदिर के पास-17.25 लाख
सोनारी सबुज संघ-16.73 लाख
मनी मेला मैदान बिष्टुपुर में- 19.13 लाख
झाबरी बस्ती सोनारी- 19.13 लाख
कदमा जाहिरा स्थान- 19.13 लाख
प्रतिमा नगर गैस गोदाम के समीप-17.21 लाख
बेल्डीह बस्ती बिष्टुपुर-19.13 लाख
अांबेडकर पार्क विजया हेरिटेज के सामने-19.13 लाख
बिष्टुपुर साउथ पार्क के पास दुर्गापूजा मैदान- 17.21 लाख
सीएच एरिया रजक समाज-17.21 लाख
पुराना कोर्ट परिसर में पेंशनर कल्याण समाज- 13.28 लाख
न्यू रानीकुदर चौक खस्सी मैदान- 18.96 लाख
सोनारी भूतनाथ मंदिर के पास-18.96 लाख
साकची गरमनाला बजरंग अखाड़ा-18.96 लाख
केडी फ्लैट के समीप बाघेश्वरी पूजा मैदान- 19.02 लाख
सोनारी खूंटाडीह-19.02 लाख
कदमा क्षत्रिय समाज -19.02 लाख
कदमा भारतीय बजरंग अखाड़ा-19.02 लाख
कालिंदी समाज लाल भट्ठा- 18.96 लाख
बागुनहातु फुटबॉल मैदान के पास-18.96 लाख
बारीडीह हरिजन बस्ती रोड नंबर 10- 18.96 लाख
बर्मामाइंस कंचन नगर- 18.96 लाख
सोनारी नागरिक संघ- 19.16 लाख
शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 5 चौहान बस्ती-19.16 लाख
कदमा कुंडली रोड मंदिर के समीप-19.16 लाख
बिष्टुपुर गुजराती समाज के पास-19.16 लाख
कदमा केडी फ्लैट के पास ब्रह्मर्षि समाज का-18.96 लाख
सोेनारी निर्मल बस्ती में- 19.24 लाख
सोनारी वेस्ट काली पूजा कमेटी- 19.24 लाख
हिंद क्लब रानीकुदर के पास- 19.15 लाख
ट्यूब कॉलोनी हरिजन बस्ती- 19.16 लाख
भुइयांडीह शांतिनगर के पास-19.23 लाख
अोल्ड सोनारी विकास भवन- 22.29 लाख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










