जमशेदपुर : मृत बता कर बंद किया राशन, वृद्धा पहुंची डीसी ऑफिस, कहा - हुजूर...देखिए, मैं जिंदा हूं
Updated at : 06 Sep 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम अधिकारियों ने जीवित महिला को मृत बता कर राशन देना बंद करते हुए अॉनलाइन उनका लाल कार्ड लॉक कर दिया. खड़ंगाझाड़ कार्तिकनगर गणेश मंदिर के समीप रहने वाली 75 वर्षीय गौरी प्रमाणिक के साथ यह घटना घटी. पीएचएच श्रेणी में एक यूनिट के उनके राशन कार्ड का नंबर 202006376304 है. राशन […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम अधिकारियों ने जीवित महिला को मृत बता कर राशन देना बंद करते हुए अॉनलाइन उनका लाल कार्ड लॉक कर दिया. खड़ंगाझाड़ कार्तिकनगर गणेश मंदिर के समीप रहने वाली 75 वर्षीय गौरी प्रमाणिक के साथ यह घटना घटी. पीएचएच श्रेणी में एक यूनिट के उनके राशन कार्ड का नंबर 202006376304 है. राशन कार्ड टेल्को खड़ंंगाझाड़ स्थित पीडीएस डीलर ललन प्रसाद सिन्हा से जुड़ा था.
गुरुवार को डीसी अॉफिस पहुंची गौरी प्रमाणिक ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी और डीसी के सामने पहुंच कर गुहार लगायी. कहां-हुजूर.. देख लीजिए, मैं जिंदा हूं, मेरा राशन कार्ड चालू कर दीजिए.
वृद्धा गौरी प्रमाणिक ने बताया कि राशन कार्ड चालू कराने के लिए वह पिछले कई दिनों से राशन के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रही है. गौरी प्रमाणिक को देखनेवाला कोई नहीं है. वृद्धा का राशन कार्ड ही एक सहारा था. प्रज्ञा केंद्र संचालक ने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम में कार्डधारी की मृत्यु होने के कारण राशन कार्ड बंद होना दिखा रहा है.
क्या कहता है नियम : पीडीएस डीलर के किसी कार्डधारी की मृत्यु होने पर इसकी रिपोर्ट संबंधित क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार को करनी होती है. दुकानदार की रिपोर्ट को एमओ सत्यापित करते हैं, इसके बाद राशन कार्ड रद्द या लॉक किया जाता है. गौरी प्रमाणिक के मामले में इसकी अनदेखी की गयी.
मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि किसकी गलती से राशन कार्डधारी को मृत बता कर राशन कार्ड लॉक किया है. इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
-नवीन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




