38 करोड़ की लागत से 21 िकलोमीटर तक बनेगी हाथीखेदा जाने वाली सड़क
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सांसद ने की पहल जमशेदपुर :कोल्हान के प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को जर्जर सड़क की समस्या से निजात मिल जायेगी. मंदिर जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर प्रभात खबर में दिनांक 26 अगस्त को छपी खबर को सांसद विद्युत वरण महतो और पथ निर्माण विभाग ने गंभीरता से लिया है. पटमदा […]
विज्ञापन
सांसद ने की पहल
जमशेदपुर :कोल्हान के प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को जर्जर सड़क की समस्या से निजात मिल जायेगी. मंदिर जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर प्रभात खबर में दिनांक 26 अगस्त को छपी खबर को सांसद विद्युत वरण महतो और पथ निर्माण विभाग ने गंभीरता से लिया है.
पटमदा के भुइयांसिनान से भुला चौक होते हुए सुसुनी तक 21 किलोमीटर की यह सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग 38 करोड़ की लागत से करेगी. इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने को लेकर सांसद विद्युत वरन महतो सोमवार को खुद ही सर्किट हाउस स्थित पथ निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे.
उन्होंने कार्यपालक अभियंता नर्मदेश्वर सहाय से निर्माण को लेकर सभी बाधा को जल्द से जल्द दूर कर निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है. सांसद ने बताया कि वे इस सड़क निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री और विभागीय सचिव से मुलाकात कर जल्द से जल्द कार्य करने की अपील की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










