हरप्रीत बनीं मिसेज ब्यूटी आइकॉन इंडिया

जमशेदपुर :बर्मामाइंस स्थित टीआरएफ कंपनी के निकट रहने वाली मॉडल हरप्रीत मेहरा ने राष्ट्रीय स्तरीय मिस एंड मिसेज ब्यूटी आइकॉन इंडिया का फाइनल विनर बनकर जमशेदपुर समेत झारखंड का नाम रोशन किया है. सौंदर्य प्रतियोगिताओं का ताज हासिल करने वाली हरप्रीत मेहरा का कहना है कि अरना फाउंडेशन की ओर से पिछले दिनों रायपुर में […]
जमशेदपुर :बर्मामाइंस स्थित टीआरएफ कंपनी के निकट रहने वाली मॉडल हरप्रीत मेहरा ने राष्ट्रीय स्तरीय मिस एंड मिसेज ब्यूटी आइकॉन इंडिया का फाइनल विनर बनकर जमशेदपुर समेत झारखंड का नाम रोशन किया है. सौंदर्य प्रतियोगिताओं का ताज हासिल करने वाली हरप्रीत मेहरा का कहना है कि अरना फाउंडेशन की ओर से पिछले दिनों रायपुर में आयोजित मिस एंड मिसेज ब्यूटी आइकॉन कॉन्टेस्ट के ग्रैंड फिनाले के ऑडिशन में देशभर से 400 कंटेस्टेंट ने पार्टिसिपेट किया.
बेस्ट परफॉर्मेंस के आधार पर 20 कंटेस्टेंट फाइनल में पहुंचीं. इनके बीच कई राउंड की प्रतियोगिताओं के बाद अलग-अलग कैटेगरी में विनर घोषित किया. मिस कैटेगरी में शहर की हरप्रित मेहरा प्रथम, गोल्ड कैटेगरी में पूजा सिंह और प्लेटिनम कैटेगरी में दीया मूलचंदानी विनर रहीं. जजमेंट मॉडल सब्बी सूरी, अलीशा यादव, गीता रायकवार ने किया. मौके पर राजेश, शेखर सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










