जमशेदपुर : मंदी का असर भारत ही नहीं पूरे विश्व का विषय : लक्ष्मण गिलुवा

Updated at : 23 Aug 2019 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : मंदी का असर भारत ही नहीं पूरे विश्व का विषय : लक्ष्मण गिलुवा

जमशेदपुर/रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पार्टी राज्य में चुनाव लड़ेगी और आसानी से 65 प्लस के टारगेट काे हासिल कर लेगी. यह भी कहा कि मंदी का असर केवल काेल्हान, झारखंड या देश में ही नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व का विषय […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पार्टी राज्य में चुनाव लड़ेगी और आसानी से 65 प्लस के टारगेट काे हासिल कर लेगी. यह भी कहा कि मंदी का असर केवल काेल्हान, झारखंड या देश में ही नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व का विषय बन गया है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. भारत इससे जल्द बाहर निकलेगा. वे गुरुवार काे उपायुक्त कार्यालय परिसर में पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे.

श्री गिलुवा ने कहा कि भाजपा के वरीय नेता सह मंत्री सरयू राय आैर रामबाबू तिवारी के बीच साेशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में उपजे विवाद काे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है.

दाेनाें ही तरफ से लिखित शिकायत मिली है. जल्द ही फैसला ले लिया जायेगा. इस अवसर पर उनके साथ विधायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद भी माैजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola