कश्मीर में निवेश पर करेंगे विचार: नरेंद्रन

Updated at : 17 Aug 2019 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में निवेश पर करेंगे विचार: नरेंद्रन

ऑटो सेक्टर में मंदी का स्टील उद्योग पर भी असर जमशेदपुर :टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काॅरपोरेट समूह से कश्मीर में निवेश करने का आह्वान किया है, हम इस पर विचार कर रहे हैं. टीवी नरेंद्रन ने गुरुवार […]

विज्ञापन

ऑटो सेक्टर में मंदी का स्टील उद्योग पर भी असर

जमशेदपुर :टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काॅरपोरेट समूह से कश्मीर में निवेश करने का आह्वान किया है, हम इस पर विचार कर रहे हैं.
टीवी नरेंद्रन ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से ऑटोमोबाइल सेक्टर में आयी मंदी का स्टील उद्योग पर भी असर दिख रहा है. निर्माण उद्योग के लिए भी पिछले चार-पांच माह बेहद मुश्किल भरे रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं कि ये चुनौतियां अल्पकालिक हैं,
जो जल्द खत्म हो जायेंगी. केंद्र सरकार की ओर से बजट में की गयी घोषणाओं का असर दिखेगा. निर्माण उद्योग के विकास से स्टील उद्योग को फायदा होगा. इसमें 60 फीसदी स्टील की खपत होती है. नरेंद्रन ने कहा, आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए टाटा स्टील लाॅन्ग टर्म पॉलिसी पर काम कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola