सोनारी : पिता की संपत्ति काे लेकर भाई-बहन भिड़े, थाना में भी झड़प
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी इस्ट ले-आउट में पिता की संपत्ति को लेकर भाई-बहनों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट में बिष्टुपुर निवासी सुचित्रा पॉल घायल हो गयीं. सोनारी पुलिस ने मामला शांत कराया. दोनों पक्ष ने सोनारी थाने में मामला दर्ज कराया है. सुचित्रा पॉल के अनुसार वह दो बहनें सुचित्रा पॉल, नंदिता सरकार और एक […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी इस्ट ले-आउट में पिता की संपत्ति को लेकर भाई-बहनों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट में बिष्टुपुर निवासी सुचित्रा पॉल घायल हो गयीं. सोनारी पुलिस ने मामला शांत कराया. दोनों पक्ष ने सोनारी थाने में मामला दर्ज कराया है.
सुचित्रा पॉल के अनुसार वह दो बहनें सुचित्रा पॉल, नंदिता सरकार और एक भाई जयंतो मित्रा है. जयंतो पिता की संपत्ति पर कब्जा कर उन्हें बेदखल करना चाहता है. पिता टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हैं. भाई हमेशा पिता नारायण मित्रा को प्रताड़ित करता था. उसने मां रेखा मित्रा को बहलाकर अपनी ओर कर लिया है.
बेटे की प्रताड़ना से परेशान पिता दोनों बहनों के पास रहते हैं. गुरुवार को पिता के साथ वह सोनारी स्थित घर गई, तो जयंतो मित्रा और उसकी दोस्त मोउ घोष ने मारपीट की. गर्म चाय डाल कर जलाने का प्रयास किया और किचन में रखे धारदार हथियार से हमला किया. उन्होंने पुलिस को जानकारी दी.
सुचित्रा के अनुसार पूर्व में भी वह लोग इसकी शिकायत सोनारी थाने व एसएसपी से कर चुकी हैं. दूसरी ओर, जयंतो मित्रा के अनुसार दोनों बहनों ने पिता को बहला-फुसला कर अपने साथ रखा है. वे संपत्ति पर कब्जा करना चाहती हैं. उनलोगों का दो फ्लैट है. जिसपर वे कब्जा करना चाहती है. पूर्व में भी थाना में शिकायत की थी. पुलिस ने जांच में उनकी शिकायत को निराधार पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










