जमशेदपुर : जुबिली पार्क घुमाने के बहाने दो छात्राओं से दुष्कर्म

जमशेदपुर : जुबिली पार्क घुमाने के बहाने दो छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दोनों मानगो के एक स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा हैं. घटना मंगलवार सुबह की है. स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी शोयब और शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें इकरा कॉलोनी के एलिना टावर के […]
जमशेदपुर : जुबिली पार्क घुमाने के बहाने दो छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दोनों मानगो के एक स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा हैं. घटना मंगलवार सुबह की है. स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी शोयब और शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें इकरा कॉलोनी के एलिना टावर के एक फ्लैट से पकड़ा गया. लोगों ने दोनों को फ्लैट के अंदर बंद कर दिया था. शोएब और शाहिद आजादनगर रोड नंबर नौ के रहनेवाले हैं. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.
इनके खिलाफ दोनों छात्राओं के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है. छात्राओं ने पुलिस को बताया, शोएब और शाहिद से उनकी दोस्ती थी. शोएब ने दोनों को जुबली पार्क घुमाने की बात कही थी. दोनों युवकों ने लड़कियों से कहा था, स्कूल यूनिफॉर्म में आना, लेकिन साथ में एक फॉर्मल ड्रेस भी लेती आना. युवकों ने उन्हें एकरा कॉलोनी स्थित एलिना टावर बुलाया था. दोनों छात्राएं उनके झांसे में आ गयीं और एलिना टावर चली गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




