आदित्यपुर : तिरुलडीह कांड में शामिल चार नक्सली गिरफ्तार, 14 जून को शहीद हुए थे पांच पुलिसकर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

आदित्यपुर : तिरुलडीह (सरायकेला-खरसावां) के कुकडू हाट बाजार में 14 जून को पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल चार हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नक्सलियों में सुनील टुडू (हेसा, चौका), बुधराम मार्डी (बारूडीह, ईचागढ़), श्रीराम मांझी (चुटियाखाल टोला, चौका) व रामू उर्फ रामनरेश लोहरा (चौका) शामिल हैं. सभी नक्सली महाराजा […]
विज्ञापन
आदित्यपुर : तिरुलडीह (सरायकेला-खरसावां) के कुकडू हाट बाजार में 14 जून को पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल चार हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नक्सलियों में सुनील टुडू (हेसा, चौका), बुधराम मार्डी (बारूडीह, ईचागढ़), श्रीराम मांझी (चुटियाखाल टोला, चौका) व रामू उर्फ रामनरेश लोहरा (चौका) शामिल हैं. सभी नक्सली महाराजा प्रमाणिक दस्ता के सदस्य हैं.
मालूम हो कि पेट्रोलिंग पर निकले पुलिसकर्मियों को नक्सलियों ने पहले चाकू मारी और फिर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी थी. यह जानकारी सरायकेला-खरसावां के एसपी कार्तिक एस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया, सूचना मिली थी कि पुलिसकर्मियों की हत्या करनेवाले नक्सली चौका व ईचागढ़ थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं.
इसी सूचना के बाद ईचागढ़ ब्लॉक के पास से हार्डकोर नक्सली सुनील टुडू को गिरफ्तार किया गया. सुनील ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि हमले की योजना रमेश उर्फ अनल व महाराजा प्रमाणिक ने बनायी थी. टुडू की निशानदेही पर ही हत्याकांड में शामिल दस्ता के हार्डकोर नक्सली बुधराम मार्डी को ईचागढ़ के पाटपुर नहर रोड से, नक्सली रामू को हाट दुलमी हेसाकोचा रोड से गिरफ्तार किया
बुधराम मार्डी से पूछताछ के बाद पुलिस उसके साला श्रीराम मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके घर से तिरुलडीह हमले में इस्तेमाल की गयी बाइक बरामद की गयी. कुछ नक्सली साहित्य और लोकसभा चुनाव के बहिष्कार से संबंधित पर्चे भी मिले. नक्सली रामू उर्फ रामनरेश लोहार के घर से भी बाइक बरामद की गयी . उसके घर से शहीद आरक्षी युधिष्ठिर मलुआ का सिमकार्ड समेत मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है.
कुकड़ू हत्याकांड में शामिल थे 21 नक्सली : एसपी ने बताया, कुकड़ू हत्याकांड में कुल 21 नक्सली शामिल थे, जिन्होंने पुलिसकर्मियों को चाकू मारने के बाद उनके ही हथियार से उन्हें गोली मार दी थी. कांड में शामिल सभी नक्सलियों की पहचान कर ली गयी है. गिरफ्तार नक्सली ने बताया कि अनल उर्फ रमेश ने 13 जून को अरहंजा के जंगल में घटना को अंजाम देने की योजना बनायी थी.
14 जून को शहीद हुए थे पांच पुलिसकर्मी
इन्हें किया गया गिरफ्तार
सुनील टुडू , बुधराम मार्डी , श्रीराम मांझी, रामू उर्फ रामनरेश लोहरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




