सरायकेला मॉब लिंचिग: पुलिस ने हाइकोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, बताया- चोरी के आरोप में धराया था तबरेज अंसारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 9:18 AM
जमशेदपुर : सरायकेला के कदमडीह निवासी तबरेज अंसारी की धातकीडीह में पिटायी के बाद मौत मामले में सरायकेला पुलिस ने हाइकोर्ट में रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में पुलिस ने बताया, तबरेज अंसारी को 17 जून की रात चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. पकड़े जाने के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ […]
जमशेदपुर : सरायकेला के कदमडीह निवासी तबरेज अंसारी की धातकीडीह में पिटायी के बाद मौत मामले में सरायकेला पुलिस ने हाइकोर्ट में रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट में पुलिस ने बताया, तबरेज अंसारी को 17 जून की रात चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. पकड़े जाने के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी. सरायकेला पुलिस उसे थाने ले गयी, जहां पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया था. सरायकेला जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
तबरेज अंसारी के साथ मारपीट में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसके अलावा थाना प्रभारी को भी लाइन क्लोज कर दिया गया है. दरअसल, 8 जुलाई को हाइकोर्ट के जस्टिस एचसी मिश्रा और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सरायकेला में मॉब लिंचिग में मारे गये तबरेज अंसारी मामले की रिपोर्ट 17 जुलाई तक कोर्ट में सौंपने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने तबरेज अंसारी समेत हाल के दिनों मॉब लिंचिग में मार गये 18 लोगों की जांच रिपोर्ट की मांग भी की थी.
कोर्ट ने इस मामले में बागबेड़ा के नागाडीह और सरायकेला के राजनगर में चार-चार लोगों की मॉब लिंचिग में मारे जाने के मामले की भी जांच रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश करने को कहा था. पलामू के पंकज कुमार यादव ने मॉब लिंचिग में मारे गये मामले में सीबीआई जांच की याचिका हाई कोर्ट में दाखिल की है.
तबरेज मामले में हाइकोर्ट द्वारा मांगी गयी रिपोर्ट जमा कर दी गयी है. तबरेज को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसमें अबतक 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
एस.कार्तिक, एसपी, सरायकेला-खरसावां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










