ePaper

रिश्तों का कत्ल: बेटे ने मां को, भतीजे ने चाची को पीटकर मार डाला

Updated at : 16 Jul 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
रिश्तों का कत्ल: बेटे ने मां को, भतीजे ने चाची को पीटकर मार डाला

-आरोपी बेटा गिरफ्तार, भतीजा खुद पहुंचा थानाजमशेदपुर/जादूगोड़ा : रिश्तों के कत्ल के दो मामले सामने आये हैं. पहला जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा गांव का है, जहां रविवार रात मां ने खाना देने में देर की, तो नशे में धुत बेटे ने लाठी से पीटकर उसे मार डाला. वहीं दूसरा मामला एमजीएम थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

-आरोपी बेटा गिरफ्तार, भतीजा खुद पहुंचा थाना
जमशेदपुर/जादूगोड़ा :
रिश्तों के कत्ल के दो मामले सामने आये हैं. पहला जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा गांव का है, जहां रविवार रात मां ने खाना देने में देर की, तो नशे में धुत बेटे ने लाठी से पीटकर उसे मार डाला. वहीं दूसरा मामला एमजीएम थाना क्षेत्र के डालापानी डूंगरीटोला है.

यहां सोमवार को भतीजे ने चाची नोहा सोरेन (65) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बिष्टु सिंह (27) अपनी मां सुशीला सिंह (55) के साथ रहता था. रात में बिष्टु सिंह नशे में धुत होकर घर आया था. उसने खाना मांगा, तो मां ने नसीहत दी. कहा- शराब पीना बंद करो, तब खाना मिलेगा. उसने गुस्से में मां की पिटाई कर दी. लहूलुहान मां को घर में बंद कर मौसी के घर चला गया. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को तिरिलघुटु से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस पहुंची तो नशे में धुत होकर सोया हुआ था आरोपी : पुलिस ने हत्यारोपी बिष्टु का पता लगाया तो मालूम चला कि वह अपनी मौसी घर तिरिलघुटू में है. जब पुलिस पहुंची तो वह शराब के नशे में धुत होकर सोया हुआ था. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गयी.

चाचा को भी डंडे से पीटा, गंभीर
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डालापानी डूंगरीटोला में सोमवार को भतीजे ने चाची नोहा सोरेन (65) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. दरअसल, चाचा नंदलाल सोरेन ने छत्तू तोड़ने से मना किया तो उसने उनकी पिटाई कर दी. जब बीच-बचाव करने चाची पहुंची तो उन्हें डंडे से पीटकर मार डाला. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विश्वनाथ सोरेन फरार हो गया. पांच घंटे बाद खुद एमजीएम थाना पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. एमजीएम थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि घायल नंदलाल सोरेन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. घटनास्थल से डंडा को जब्त कर लिया है. मृतका की तीन बेटी हैं. पुलिस ने बताया छत्तू तोड़ने के विवाद में भतीजा ने डंडा से पीटकर चाची की हत्या कर दी है. मामले की जांच की जा रही है. परिजनों ने बताया, नंदलाल सोरेन चार भाई हैं. वे सबसे बड़े है. उनकी तीन बेटी है. नंदलाल सोरेन ने अपनी जमीन पर छत्तू लगाया है. भतीजा विश्वनाथ सोरेन ने सोमवार को उनकी जमीन पर लगे छत्तू को तोड़ लिया. नंदलाल ने रोका तो विश्वनाथ उन्हें डंडे से पीटने लगा. नंदलाल के सिर और चेहरे पर काफी चोट लगी है.

खाना खाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था. इसके बाद बेटे ने अपनी मां की लाठी से पीटकर हत्या कर दी. आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच चल रही है.
पीतांबर सिंह खैरवार, डीएसपी, मुसाबनी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola