जादूगोड़ा में बेटे ने मां को, डालापानी में भतीजे ने चाची को पीटकर मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 2:58 AM
जमशेदपुर/जादूगोड़ा : रिश्तों के कत्ल के दो मामले सामने आये हैं. पहला जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा गांव का है, जहां रविवार रात मां ने खाना देने में देर की, तो नशे में धुत बेटे ने लाठी से पीटकर उसे मार डाला. वहीं दूसरा मामला एमजीएम थाना क्षेत्र के डालापानी डूंगरीटोला है. यहां सोमवार को […]
जमशेदपुर/जादूगोड़ा : रिश्तों के कत्ल के दो मामले सामने आये हैं. पहला जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा गांव का है, जहां रविवार रात मां ने खाना देने में देर की, तो नशे में धुत बेटे ने लाठी से पीटकर उसे मार डाला. वहीं दूसरा मामला एमजीएम थाना क्षेत्र के डालापानी डूंगरीटोला है. यहां सोमवार को भतीजे ने चाची नोहा सोरेन (65) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
बिष्टु सिंह (27) अपनी मां सुशीला सिंह (55) के साथ रहता था. रात में बिष्टु सिंह नशे में धुत होकर घर आया था. उसने खाना मांगा, तो मां ने नसीहत दी. कहा- शराब पीना बंद करो, तब खाना मिलेगा. उसने गुस्से में मां की पिटाई कर दी. लहूलुहान मां को घर में बंद कर मौसी के घर चला गया. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को तिरिलघुटु से गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










