सभी विवि में संताली, हो व कुड़माली विभाग बने

केयू के शाखा कार्यालय पर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन जमशेदपुर : साकची स्थित कोल्हान विवि के शाखा कार्यालय पर बुधवार को करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. छात्र झारखंड के सभी विश्वविद्यालय में संताली, हो एवं कुड़माली सहित अन्य भाषाओं के लिए अलग-अलग विभाग बनाने की मांग कर रहे […]
केयू के शाखा कार्यालय पर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
जमशेदपुर : साकची स्थित कोल्हान विवि के शाखा कार्यालय पर बुधवार को करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. छात्र झारखंड के सभी विश्वविद्यालय में संताली, हो एवं कुड़माली सहित अन्य भाषाओं के लिए अलग-अलग विभाग बनाने की मांग कर रहे थे.
इन विषयों के लिए पद सृजन करने के साथ ही केयू में कार्यरत संताली एवं हो भाषा के अतिथि शिक्षकों का बकाया मानदेय का भुगतान अविलंब करने की मांग छात्रों ने की. इस दौरान छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की मांग भी की गयी. छात्रों ने एलबीएसएम कॉलेज की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करने की मांग कुलपति से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










