परिवार के एक सदस्य को नौकरी, मुआवजे की मांग

जमशेदपुर : ठेका कर्मचारी की मौत के मामले में रविवार की देर रात तक पीड़ित परिवार व कंपनी प्रबंधन के बीच सीधी बातचीत नहीं हो सकी. शव टीएमएच में ही पड़ा रहा. पीड़ित परिवार की तरफ से राष्ट्रीय यूथ इंटक के नेता राजीव पांडेय ने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिये. मृतक के […]
जमशेदपुर : ठेका कर्मचारी की मौत के मामले में रविवार की देर रात तक पीड़ित परिवार व कंपनी प्रबंधन के बीच सीधी बातचीत नहीं हो सकी. शव टीएमएच में ही पड़ा रहा. पीड़ित परिवार की तरफ से राष्ट्रीय यूथ इंटक के नेता राजीव पांडेय ने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिये. मृतक के दो पुत्र हैं. अविनाश व अभिषेक . पत्नी ज्योति कर्मकार. इसमें से किसी एक को स्थायी नौकरी मिलनी चाहिए. कंपनी प्रबंधन की ओर से आये कुछ अधिकारियों की ओर से नियमों का हवाला देते हुए दाह संस्कार के बाद इस मामले में प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




