मानवता शर्मसार : नरवा में डूब रहा था टेल्को का रितेश, दोस्त लगा रहे थे बचाने की गुहार और गोताखोर 12000 मांग रहे थे, मौत

जमशेदपुर/जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ के पास गुर्रा नदी में शनिवार को नहाने के दौरान टेल्को के रितेश महतो (22) की मौत हो गयी. प्रेम नगर का रहने वाला रितेश अपनी जिद के कारण जान गंवा बैठा. रितेश अपने चार दोस्तों के साथ नरवा घूमने गया था. चारों दोस्त नदी के किनारे बैठे थे […]
जमशेदपुर/जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ के पास गुर्रा नदी में शनिवार को नहाने के दौरान टेल्को के रितेश महतो (22) की मौत हो गयी. प्रेम नगर का रहने वाला रितेश अपनी जिद के कारण जान गंवा बैठा. रितेश अपने चार दोस्तों के साथ नरवा घूमने गया था. चारों दोस्त नदी के किनारे बैठे थे और रितेश नहाने चला गया.
देखते ही देखते वह नदी को पार कर दूसरे छोर पर पहुंच गया. वह नदी पार पर लौटना चाह रहा था, लेकिन दोस्तों ने उसे ऐसा करने से मना किया. लेकिन वह नहीं माना. उसने वापस तैरना शुरू कर दिया और गहराई में आकर फंस गया. उसके दोस्त विकास शर्मा, विकास साह, विक्रांत कुमार और सोनू उसे डूबते हुए देखते रह गये. उन्होंने स्थानीय लोगों से बचाने की गुहार लगायी, लेकिन कोई मदद को नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










