तीसरे दिन खुला ओपीडी एक हजार मरीज पहुंचे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद मंगलवार को एमजीएम अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही. लोग सुबह से ही अस्पताल पहुंच गये और रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलते ही लंबी लाइन लग गयी. एमजीएम के ओपीडी में रोजाना करीब 600 लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन मंगलवार को करीब एक हजार लोग […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद मंगलवार को एमजीएम अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही. लोग सुबह से ही अस्पताल पहुंच गये और रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलते ही लंबी लाइन लग गयी. एमजीएम के ओपीडी में रोजाना करीब 600 लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन मंगलवार को करीब एक हजार लोग इलाज कराने पहुंचे. इस दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोगों के बीच कई बार झड़प भी हुई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया. इस दौरान जांच केंद्र व एक्स-रे में भी मरीजों की लाइन लगी रही.
एमजीएम अस्पताल को मिले तीन शव वाहन. स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमजीएम अस्पताल को तीन शव वाहन प्रदान किये गये हैं. जो मंगलवार रात अस्पताल आये. अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ नकुल चौधरी ने बताया कि तीनों शव वाहन का संचालन उपायुक्त द्वारा करवाया जायेगा.
आइसोलेशन वार्ड को व्यवस्थित करने का निर्देश. शहर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज मिलने करे लेकर सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने जिले के सभी अस्पताल व नर्सिंग होम को आइसोलेशन वार्ड को व्यवस्थित करने का आदेश दिया है. उन्होंने बताया कि बरसात आते ही मच्छर जनित बीमारियां फैलने लगती हैं. ऐसे में डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़तों के लिए आइसाेलेशन वार्ड को तैयार करने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










