जमशेदपुर : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी को हाइकोर्ट से नहीं मिली जमानत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर :मानगो सहारा सिटी निवासी नाबालिग से दुष्कर्म मामले में घाघीडीह जेल में बंद इंद्रपाल सैनी और शिव कुमार महतो को हाइकोर्ट से जमानत नहीं मिली. बुधवार को एसपी सीआइडी और अनुसंधानकर्ता सीआइडी इंस्पेक्टर उषा रानी अदालत में पेश हुई. एसपी सीआइडी ने कुछ दिनों पूर्व ही पदभार लेने की दलील दी और जांच के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर :मानगो सहारा सिटी निवासी नाबालिग से दुष्कर्म मामले में घाघीडीह जेल में बंद इंद्रपाल सैनी और शिव कुमार महतो को हाइकोर्ट से जमानत नहीं मिली. बुधवार को एसपी सीआइडी और अनुसंधानकर्ता सीआइडी इंस्पेक्टर उषा रानी अदालत में पेश हुई. एसपी सीआइडी ने कुछ दिनों पूर्व ही पदभार लेने की दलील दी और जांच के लिए समय मांगा.
इंद्रपाल सैनी और शिव कुमार महतो घाघीडीह जेल में बंद है. 19 जनवरी 2018 को नाबालिग की मां ने मानगो थाना में इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो, एक महिला व अन्य के खिलाफ दुष्कर्म व देह व्यापार की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. केस की जांच सीआइडी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










