आंधी से 31 पोल टूटे, घाटशिला प्रमंडल में ब्लैक आउट

जमशेदपुर : गुरुवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे अचानक आयी आंधी ने धालभूमगढ़ व घाटशिला में भारी तबाही मचाई है. इसमें धालभूमगढ़ व घाटशिला गयी कीताडीह फीडर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. यहां 70 स्थानों से ज्यादा जगहों पर पेड़ अौर पेड़ की टहनी गिरने से 13 पोल टूट गये व तार क्षतिग्रस्त हो गये. […]
जमशेदपुर : गुरुवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे अचानक आयी आंधी ने धालभूमगढ़ व घाटशिला में भारी तबाही मचाई है. इसमें धालभूमगढ़ व घाटशिला गयी कीताडीह फीडर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. यहां 70 स्थानों से ज्यादा जगहों पर पेड़ अौर पेड़ की टहनी गिरने से 13 पोल टूट गये व तार क्षतिग्रस्त हो गये.
वहीं दामपाड़ा में 33 केवी हाइटेंशन, 11 केवी हाइटेंशन व एलटी लाइन की तार टूट गये. इससे रात तक समूचा इलाका ब्लैक आउट रहा. इसी तरह घाटशिला के गालूडीह में आंधी से काफी नुकसान पहुुंचा. यहां भी 11 पोल टूट गये. वहीं रघुनाथडीह में दो, जबकि जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में बिरसानगर जोन नंबर तीन में एक एलटी पोल अौर तार टूट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










