मीटर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, काम बंद

जमशेदपुर : सरजामदा के लातारसाई टोला में गुरुवार को मीटर लगाने के कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया. टोला के 42 घरों में मीटर नहीं, जिसको लगाने के लिए एजेंसी की टीम पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण मीटर नहीं लगाया जा सका. इस दौरान ग्रामीण मीटर लगाने के बजाय पूर्व की भांति […]
जमशेदपुर : सरजामदा के लातारसाई टोला में गुरुवार को मीटर लगाने के कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया. टोला के 42 घरों में मीटर नहीं, जिसको लगाने के लिए एजेंसी की टीम पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण मीटर नहीं लगाया जा सका. इस दौरान ग्रामीण मीटर लगाने के बजाय पूर्व की भांति बिल भुगतान करने की बात कही.
ग्रामीणों ने तर्क दिया कि जब नियमित रूप से बिल का भुगतान हो रहा है, तो फिर किस कारण से सिस्टम को बदला जा रहा है. वहीं, एजेंसी के कर्मचारियों ने बिना मीटर के बिजली कनेक्शन को अवैध माने जाने की जानकारी भी दी. इसके बावजूद भी मीटर नहीं लगाने देने पर एजेंसी मेसर्स वेनटेक के कर्मचारियों ने ग्रामीणों ने करनडीह विद्युत एसडीओ से शिकायत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




