हर दिन होती है चार से पांच घंटे की लोड शेडिंग

जमशेदपुर : टाटानगर की रेलवे कॉलोनियों में सिंगल केबल से बिजली सप्लाइ होने के कारण हर दिन चार से पांच घंटे लोड शेडिंग ली जा रही है. जिसके कारण रेल कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे की ओर से नया केबुल बिछाने के लिए टेंडर हो गया है, केबुल बिछ जाने […]
जमशेदपुर : टाटानगर की रेलवे कॉलोनियों में सिंगल केबल से बिजली सप्लाइ होने के कारण हर दिन चार से पांच घंटे लोड शेडिंग ली जा रही है. जिसके कारण रेल कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे की ओर से नया केबुल बिछाने के लिए टेंडर हो गया है, केबुल बिछ जाने के बाद कॉलोनी में टाटा द्वारा 24 घंटे बिजली दी जायेगी. फिलहाल रेलवे कॉलोनियों में झारखंड विद्युत बोर्ड 1.5 और टाटा पावर 1 एमबीए बिजली की सप्लाइ कर रही है.
रेलवे की दो कॉलोनी (लोको और कैरेज) में टाटा पावर की सप्लाइ होने से 24 घंटे बिजली मिलती है. जबकि रेलवे स्टेशन, अस्पताल, सर्विस कार्यालय, यूनियन ऑफिस, ट्रैफिक कॉलोनी बागबेड़ा, गोलपहाड़ी, मेडिकल कॉलोनी और साउथ सेंटलमेंट कॉलोनियों में झारखंड िबजली वितरण निगम लिमिटेड िबजली सप्लाइ करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










