पार्टी से लौटती वैन पलटी, तीन मरे, 18 घायल

Updated at : 24 Mar 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टी से लौटती वैन पलटी, तीन मरे, 18 घायल

चांडिल के नारगाडीह गांव के कुली माेड़ के पास हुई दुर्घटना जमशेदपुर : चांडिल के नारगाडीह गांव के कुली माेड़ के पास शनिवार तड़के चार बजे तेज रफ्तार टाटा मैजिक पलट गयी. इस घटना में नौ वर्ष की बच्ची रुपा उर्फ गुरबारी, छेपा सिंह सरदार और गोवर्धन सिंह मुंडा की मौत हो गयी, जबकि 18 […]

विज्ञापन

चांडिल के नारगाडीह गांव के कुली माेड़ के पास हुई दुर्घटना

जमशेदपुर : चांडिल के नारगाडीह गांव के कुली माेड़ के पास शनिवार तड़के चार बजे तेज रफ्तार टाटा मैजिक पलट गयी. इस घटना में नौ वर्ष की बच्ची रुपा उर्फ गुरबारी, छेपा सिंह सरदार और गोवर्धन सिंह मुंडा की मौत हो गयी, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को एमजीएम में भर्ती कराया गया है.

मृतका रुपा व छेपा नारगाडीह के व गोवर्धन तमाड़ थाना के रांगामाटी के रहने वाले थे. रुपा और छेपा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. जबकि गोवर्धन के शव को सरायकेला पोस्टमार्टम विभाग भेजा है.

घटना के संबंध में मोहन सिंह सरदार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दो दिन पूर्व मालदा थाना के बागमुंडी में हुई थी. शादी के बाद मायके पक्ष के लोग शुक्रवार को टाटा मैजिक (जेएच05एयू-3723) से शादी पार्टी में शामिल होने गये थे. पार्टी में शामिल होने के बाद सभी नारगाडीह की ओर लौट रहे थे.

इसी दौरान कुली मोड़ के पास टाटा मैजिक पलट गयी. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने सभी घायलों को एमजीएम पहुंचाया. वहीं, मौके से गाड़ी का चालक लाडू मछुआ फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद ईचागढ़ के विधायक साधु चरण महतो व पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भाई प्रवीण सिंह घायलों की जानकारी लेने एमजीएम अस्पताल पहुंचे.

वाहन पर सवार थे 23 लोग :

एमजीएम में इलाज करा रही बिंदु देवी ने बताया कि टाटा मैजिक में 23 लोग सवार थे. गाड़ी की छत पर युवक बैठे हुए थे, जबकि सीट पर महिलाएं और बच्चे थे.

घायलाें के नाम :

पानपति देवी, सोमवारी हांसदा, शांति मुंडा, चुनामुनी देवी, छुटनी सरदार, दीपक सिंह, रोहित सिंह सरदार, कलावती सिंह सरदार, मंगल सिंह सरदार, खुखनी देवी, मोहन सिंह सरदार, बिंदु देवी, माणिक सिंह सरदार, सुकुरमुनी सिंह सरदार, राहुल सिंह सरदार, खिरदा सिंह सरदार, श्रवण सिंह.

मृतक का नाम :

रुपा उर्फ गुरबारी,छेपा सरदार व गोवर्धन सिंह मुंडा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola