आदित्यपुर : सड़क दुर्घटना में दूल्हा के मामा समेत तीन बारातियों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 9:29 AM

विज्ञापन

आदित्यपुर : आदित्यपुर एक के पथ संख्या 17 निवासी व्यवसायी तेजनारायण साव के पुत्र आकाश की शादी के लिए जमुई (बिहार) जा रही बारातियों की कार की भिड़ंत एक 407 ट्रक से हो गयी. पुरुलिया के टमना में हुई सड़क दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये और इसमें बैठे पांच में से तीन लोगों […]

विज्ञापन

आदित्यपुर : आदित्यपुर एक के पथ संख्या 17 निवासी व्यवसायी तेजनारायण साव के पुत्र आकाश की शादी के लिए जमुई (बिहार) जा रही बारातियों की कार की भिड़ंत एक 407 ट्रक से हो गयी.

पुरुलिया के टमना में हुई सड़क दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये और इसमें बैठे पांच में से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दूल्हा आकाश के मामा मंटू साव, दोस्त पंकज व बबलू शामिल हैं. मंटू साव बिहारशरीफ के रहने वाले थे, बाकी दोनों युवक आदित्यपुर के ही निवासी हैं. वहीं, हादसे की सूचना पाकर सभी बारात बिना शादी करवाये ही वापस लौट रहे हैं.

मामा बस से उतरकर कार में चले गये थे : बहनोई ने बताया कि मंटू साव आदित्यपुर से बारात जाने के लिए बस में चढ़े थे. बाद में बस से उतर कर कार में चले गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola