इंतजार हुआ खत्म, दूर होगी मानगो में ट्रैफिक जाम की समस्या

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को दोमुहानी-कांदरबेड़ा 7.7 किमी रोड अौर दोमुहानी पुल का उद्घाटन करेंगे. साथ ही केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एनएच 33 रांची-टाटा-महुलिया का नये सिरे से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू होने से जहां एनएच रांची- टाटा एनएच 33 की स्थिति सुधरेगी, वहीं […]
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को दोमुहानी-कांदरबेड़ा 7.7 किमी रोड अौर दोमुहानी पुल का उद्घाटन करेंगे. साथ ही केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एनएच 33 रांची-टाटा-महुलिया का नये सिरे से ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे.
शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू होने से जहां एनएच रांची- टाटा एनएच 33 की स्थिति सुधरेगी, वहीं दोमुहानी-कांदरबेड़ा रोड के शुरू होने से कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर समेत शहर के अन्य हिस्सों से एनएच होते हुए रांची जाना आसान हो जायेगा अौर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा.
छोटा गोविंदपुर अन्ना चौक से होते हुए पिपला रोड के शुरू होने अौर हुरलुंग -बड़ाबांकी रोड से आवागमन पूरी तरह शुरू होने से शहर से ट्रैफिक अौर भारी वाहनों का बोझ पूरी तरह खत्म हो जायेगा. हुरलुंग- बड़ाबांकी पुल अौर कस्तुलिया-पिपला पुल पूर्व से बन कर तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










