जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र व आभा महतो कांग्रेस में शामिल घोषणा दो मार्च को संभव
Updated at : 28 Feb 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो अौर आभा महतो बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अौर झारखंड के प्रभारी आरपीएन के समक्ष दोनों नेता ने कांग्रेस का दामन थामा. हालांकि आरपीएन सिंह ने शैलेंद्र-आभा के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है. बताया जाता […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो अौर आभा महतो बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अौर झारखंड के प्रभारी आरपीएन के समक्ष दोनों नेता ने कांग्रेस का दामन थामा.
हालांकि आरपीएन सिंह ने शैलेंद्र-आभा के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है. बताया जाता है कि दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिक घोषणा दो मार्च को रांची में राहुल गांधी की सभा में की जा सकती है. इस बारे में पूछे जाने पर शैलेंद्र महतो ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. हालांकि आभा महतो के साथ राहुल गांधी से मिलने की बात उन्होंने स्वीकार ली है.
पूर्व भाजपा सांसद शैलेंद्र महतो अौर आभा महतो ने बुधवार को झारखंड के प्रभारी आरपीएन से भेंट की. उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले. पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने शैलेंद्र महतो से भेंट की थी, दोनों को कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था. वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय ने कहा कि शैलेंद्र महतो अौर आभा महतो संपर्क में हैं, देश में शोक का माहौल है, इस कारण अभी घोषणा नहीं की जा रही है. एक-दो दिनों में आधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




