जमशेदपुर : युवक को पीटा, बचाने आयी बहन के कपड़े फाड़े
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : सरायकेला जिले के कपाली डोबो के पास रहने वाले जितेन सोय और उसकी बहन को बाइक सवार दो युवकों ने रोककर पिटाई कर दी. भाई को बचाने आयी बहन को भी युवकों ने पीटा. उसके कपड़े फाड़ डाले. घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गये. रविवार देर शाम की सोनारी राम मंदिर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सरायकेला जिले के कपाली डोबो के पास रहने वाले जितेन सोय और उसकी बहन को बाइक सवार दो युवकों ने रोककर पिटाई कर दी. भाई को बचाने आयी बहन को भी युवकों ने पीटा. उसके कपड़े फाड़ डाले. घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गये. रविवार देर शाम की सोनारी राम मंदिर चौक के पास घटना घटी. सोनारी पुलिस जितेन सोय और उसकी बहन सविता सोय को थाना ले आयी है. परिवार के अन्य लोगों को भी थाना में बैठा कर रखा गया है.
सविता सोय ने बताया कि वह भाई के साथ बाइक से हंडी खरीदने सोनारी बाजार आ रही थी. उसी दौरान राम मंदिर चौक के पास बाइक से दो युवक आये और बाइक को रोककर मारपीट करने लगे. भाई को बचाने का प्रयास किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले. इसके बाद दोनों भाग निकले. घटना के बाद उसने सोनारी पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों बदमाश को पकड़ने की जगह दोनों भाई-बहन को थाना में बैठा कर रखा है.
युवती ने बताया कि घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने मदद नहीं की. सोमवार को वह एसएसपी से मिल कर घटना की जानकारी देंगी. वहीं सोनारी थाना प्रभारी नरेश सिन्हा ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक साकची के रहने वाले है. दोनों युवकों का जितेन सोय के साथ पुराना विवाद है. गाड़ी चोरी के मामले में दोनों के बीच विवाद था. दोनों युवकों को पीआर बाउंड पर छोड़ दिया गया है. जितेन सोय को भी थाना से भेज दिया गया है. लड़की के साथ मारपीट करने और कपड़ा फाड़ने जैसी घटना नहीं घटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










