टाटा मोटर्स के पूर्व अफसर की हार्ट अटैक से मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 1:33 AM
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी के पूर्व अधिकारी सतीश कुमार शर्मा की मानगो बस स्टैंड में शनिवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी. उन्होंने मानगो सरकारी बस स्टैंड से वातानुकूलित डीलक्स बस सेवा से रांची जाने का टिकट लिया था. बस खुलने के पूर्व तबीयत खराब महसूस होने पर श्री शर्मा बस से […]
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी के पूर्व अधिकारी सतीश कुमार शर्मा की मानगो बस स्टैंड में शनिवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी. उन्होंने मानगो सरकारी बस स्टैंड से वातानुकूलित डीलक्स बस सेवा से रांची जाने का टिकट लिया था. बस खुलने के पूर्व तबीयत खराब महसूस होने पर श्री शर्मा बस से नीचे उतरे और स्टैंड परिसर स्थित एक दुकान के आगे बैठ गये.
इसी दौरान चक्कर खाकर वे नीचे गिर गये. बस कर्मियों, यात्रियों की मदद से उन्हें पुलिस कर्मी इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके पार्थिव शरीर को टेल्को अस्पताल के शीत घर में रखा गया है. मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा रानी शर्मा और तीन पुत्र प्रदीप कुमार शर्मा, विवेक कुमार शर्मा और नीरज कुमार शर्मा को छोड़ गये हैं. विवेक साउथ कोरिया में रहते हैं. उनके आने के बाद कल उनका दाह संस्कार होगा. श्री शर्मा बारीडीह विजया गार्डन में पत्नी संग रहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










