जमशेदपुर : पुणे प्लांट में हुआ ग्रेड समझौता जमशेदपुर इकाई में बढ़ी सरगर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर प्लांट में एक अप्रैल से होगा ग्रेड लंबित जमशेदपुर : टाटा मोटर्स पुणे प्लांट में ग्रेड रिवीजन समझौता होते ही मदर प्लांट जमशेदपुर में ग्रेड रिवीजन को लेकर हलचल तेज हो गयी है. जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक अप्रैल 19 से लंबित हो जायेगा. इधर, सोमवार को पुणे प्लांट में प्रबंधन […]
विज्ञापन
जमशेदपुर प्लांट में एक अप्रैल से होगा ग्रेड लंबित
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स पुणे प्लांट में ग्रेड रिवीजन समझौता होते ही मदर प्लांट जमशेदपुर में ग्रेड रिवीजन को लेकर हलचल तेज हो गयी है. जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक अप्रैल 19 से लंबित हो जायेगा.
इधर, सोमवार को पुणे प्लांट में प्रबंधन और यूनियन के बीच तीन साल के लिए ग्रेड पर समझौता हुआ. ग्रेड की राशि तीन किस्तों में मिलेगी. समझौते के तहत अगले तीन सालों में वेतन में 9000 रुपये का मासिक लाभ मिलेगा.
समझौते के तहत वेतन में अधिकतम 15, 850 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. लक्ष्य पूरा करने पर 9000 रुपये के साथ एमओपी 4250 रुपये तथा सेफ्टी और क्वालिटी लक्ष्य को पूरा करने पर 2600 रुपये यानी अधिकतम 15,850 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
पहले साल 6750 रुपये की बढ़ोतरी होगी. जिसमें बेसिक में 7766 रुपये की बढ़ोतरी शामिल है. इसके अलावा 4250 का एमअोपी तथा 2600 सेफ्टी और क्वालिटी यानी 6850 तक वैरियबल बढ़ोतरी है.
पिछले वेज में एमओपी चालू कर उसे फिक्स अमाउंट के रूप में दिया था. अब इस 2700 को भी समाप्त कर पहले साल से ही बेसिक मे जोड़ दिया गया है. यानी कुल बेसिक मे बढ़ोतरी 7,776 हुई है. इसमें से 2700-403(पी एफ वर्डेन ) 2297 पहले से मिलने वाली राशि है. जो अब बेसिक के मद में मिलेेगी.
इस तरह से बढ़ेगा वेतन
पहले साल 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी
पहले साल 75 %राशि मिलेगी. बेसिक में 4373 रुपये, महंगाई भत्ता में 1046 रुपये, वार्षिक बढ़ोतरी 50 रुपये मिला कर 5469 रुपये की बढ़ोतरी होगी.
अप्रत्यक्ष रूप से पीएफ (12 %) 656 रुपये, ग्रेच्यूटी (5.56 %) 304 रुपये और वीपीएलपी भार 321 रुपये के साथ कुल 1281 रुपये का लाभ होगा. पहले साल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिमाह 6750 रुपये की वृद्धि होगी.
दूसरे साल वेतन में 15 % इजाफा
कर्मचारियों को ग्रेड बढ़ोतरी का 90 प्रतिशत मिलेगा तथा 1350 रुपये का लाभ होगा. प्रत्यक्ष लाभ में चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस में 648 रुपये, हाउस मेंटनेंस अलाउंस में 649 रुपये की बढ़ोतरी शामिल है. जबकि वर्तमान भत्ता पर पीएल इनकैशमेंट पर 53 रुपये की बढ़ोतरी शामिल है.
अंतिम साल 10 प्रतिशत का इजाफा
तीसरे साल शेष 10 % राशि यानी 900 रुपये बढ़ेगा. हाउस मेंटनेंस भत्ता मद में 396 रुपये और यूनिफाॅर्म मेंटेनेंस भत्ता के मद में 468 रुपये, वर्तमान भत्ता पर पीएल इनकैशमेंट पर 36 रुपये का लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










