जमशेदपुर : 104 पद, पर 41 ही कार्यरत, फिर भी बहाल किये जायेंगे मात्र तीन डॉक्टर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंद्रशेखर जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में सदर अस्पताल को मिला कर डॉक्टर के 104 पोस्ट हैं. पर सिर्फ 41 डॉक्टर ही विभिन्न जगहों पर नियुक्त हैं. जिले में 60 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सिविल सर्जन की ओर से मात्र तीन डॉक्टरों की बहाली निकाली गयी. दो दिन पहले उपायुक्त कार्यालय […]
विज्ञापन
चंद्रशेखर
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में सदर अस्पताल को मिला कर डॉक्टर के 104 पोस्ट हैं. पर सिर्फ 41 डॉक्टर ही विभिन्न जगहों पर नियुक्त हैं. जिले में 60 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सिविल सर्जन की ओर से मात्र तीन डॉक्टरों की बहाली निकाली गयी.
दो दिन पहले उपायुक्त कार्यालय में इंटरव्यू भी हुआ, जिसका रिजल्ट सोमवार को निकाला जायेगा. सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने बताया, नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत इन तीन डॉक्टरों की बहाली निकाली गयी. इनका वेतन भी एनएचएम देगा. इनकी नियुक्ति एक वर्ष के लिए अनुबंध पर होगी.
जल्द ही स्वास्थ्य विभाग भी नियुक्ति के लिए आवेदन निकालेगा. पहले चरण में आठ मेडिकल ऑफिसर, गायनिक, सर्जरी के एक-एक, एनेस्थिसिया के दो, रेडियोलॉजिस्ट के एक सहित अन्य विभाग में डॉक्टरों की नियुक्ति की जायेगी. इन्हें सदर अस्पताल सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किया जायेगा.
कहां कितने पोस्ट और कितने डॉक्टर कार्यरत
सामुदायिक कुल फिलहाल
स्वास्थ्य केंद्र पद कार्यरत
जुगसलाई 07 02
पोटका 12 04
घाटशिला 12 05
बहरागोड़ा 07 04
चाकुलिया 07 03
धालभूमगढ़ 07 01
मुसाबनी 07 03
पटमदा 07 03
डुमरिया 07 03
सदर अस्पताल 31 13
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










