खसरे का प्रकोप, डॉक्टरों की टीम आज जांच करेगी चार दिन में चार बच्चों की मौत

जमशेदपुर: जुगसलाई के चूनाभट्ठा इलाके में पिछले चार दिनों में चार बच्चों की खसरे से मौत हुई है. इस बात की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच के लिए रांची से गुरुवार को दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम आयेगी. एडीसी ने सिविल सजर्न डॉ विभा शरण को […]
जमशेदपुर: जुगसलाई के चूनाभट्ठा इलाके में पिछले चार दिनों में चार बच्चों की खसरे से मौत हुई है. इस बात की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच के लिए रांची से गुरुवार को दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम आयेगी.
एडीसी ने सिविल सजर्न डॉ विभा शरण को मामले की जांच का आदेश दिया है. सूचना मिलने पर सिविल सजर्न ने जुगसलाई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके साहू को मामले की जांच करने का आदेश दिया. इसके बाद डॉ साहू के नेतृत्व में
डॉक्टरों की टीम ने बस्ती में जाकर जांच की. बस्तीवासियों द्वारा एक बच्चे की मौत खसरे से होना बताया गया है तथा तीन के बारे में किसी तरह की जानकारी टीम को बस्तीवासियों से नहीं मिली. साथ ही जांच में यह भी पता चला है कि बच्चों को इलाज के लिए किसी डॉक्टर के पास नहीं ले जाया गया था. डॉक्टरों की जांच में यह बात सामने आयी है कि बस्ती में कई लोग खसरे से प्रभावित हैं. साथ ही कई बच्चों के कुपोषित होने की बात डॉक्टरों की जांच में आयी है. डॉ साहू ने सिविल सजर्न को बताया कि बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया गया था, जिसके कारण यह घटना हुई है.रांची से डॉ रमेश एवं डॉ विद्या इस मामले की जांच करने आ रहे हैं.
अंधविश्वास की चपेट में हैं प्रभावित लोग: बस्ती में खसरे से प्रभावित बच्चे और उनके अभिभावक अंधविश्वास की चपेट में हैं. यह बात डॉक्टरों की टीम के दौरे के दौरान सामने आयी. डॉक्टरों की टीम ने बस्तीवासियों से बच्चों की मौत के बारे में तथा कुछ प्रभावितों से खसरे के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन बस्तीवासियों ने माता का प्रकोप मानते हुए कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया. जांच में यह बात भी सामने आयी है कि जिन चार बच्चों की मौत होने की बात सामने आयी है उन्हें माता का प्रकोप मान कर घर वाले किसी डॉक्टर के पास नहीं ले गये थे और घर में रख कर पारंपरिक तरीके से इलाज कर रहे थे. जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की जा रही है और टीम कल पुन: बस्ती जायेगी.
बस्ती में खसरे का प्रकोप है : डॉ साहू
जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके साहू ने कहा कि चूनाभट्ठा बस्ती में खसरे से चार लोगों की मौत की जानकारी मिलने पर डॉक्टरों की टीम ने बस्ती में जाकर जांच की. एक बच्चे की मौत की जानकारी खसरे से होने की जानकारी बस्तीवासियों ने दी तथा शेष तीन बच्चों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दे पाये. जांच में यह बात सामने आयी है कि बस्ती में खसरे का प्रकोप है, लेकिन बस्ती के लोग अंधविश्वास में इसे माता का प्रकोप मान रहे हैं. इसके बावजूद दवा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




