घुटने का सफल प्रत्यारोपण

आदित्यपुर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (इएसआइसीएच) में घुटना का प्रत्यारोपण शुरू हो गया है. बुधवार को बीएच एरिया कदमा निवासी शैलेंद्र सिंह (58) के घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ निरोज कुजूर के प्रयास से पूरे इस्ट जोन में निगम का यह पहला अस्पताल हो गया है, जहां इस तरह के […]
आदित्यपुर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (इएसआइसीएच) में घुटना का प्रत्यारोपण शुरू हो गया है. बुधवार को बीएच एरिया कदमा निवासी शैलेंद्र सिंह (58) के घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया.
अस्पताल अधीक्षक डॉ निरोज कुजूर के प्रयास से पूरे इस्ट जोन में निगम का यह पहला अस्पताल हो गया है, जहां इस तरह के ऑपरेशन किये जा रहे हैं. असम, कोलकाता, रांची व राउरकेला स्थित निगम के अस्पताल में इस तरह के ऑपरेशन नहीं किये गये हैं. उक्त मामले में बोन टीबी के कारण मरीज का घुटना नाकाम हो गया था. स्थानीय अस्पतालों से उसे वेल्लोर रेफर किया गया था. इस ऑपरेशन में करीब ढ़ाई घंटे लगते हैं. यह जानकारी देते हुए अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉ मिंटु अखौरी सिन्हा ने बताया कि निजी तौर पर करवाने से इस ऑपरेशन में करीब दो लाख रु खर्च होते हैं.
कम व्यवस्था में किया बड़ा काम
अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने यहां की आवश्यकता से कम व्यवस्था में भी बड़ा काम कर दिखाया. प्रत्यारोपण करने वाली टीम में ऑथोंपेडिक सजर्न डॉ संजय कुमार, डॉ पीके सिंह, डॉ ओमप्रकाश, डॉ मारिया सांगा, निश्चेतक डॉ राजीव कुमार व पारा मेडिकल स्टाफ शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




