जमशेदपुर : रायपुर में खाई में गिरी कार, टेल्को के युवक समेत तीन की मौत

Updated at : 31 Jan 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : रायपुर में खाई में गिरी कार, टेल्को के युवक समेत तीन की मौत

जमशेदपुर : नया रायपुर अटल नगर में तेज रफ्तार आइ-10 कार पांच फीट गहरी खाई में गिर गयी. हादसे में जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी क्राॅस रोड नंबर 15 एल 4/5 निवासी रवि तिवारी (25) समेत तीन युवकों की मौत हो गयी है. दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया है. चारों युवक नया रायपुर के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : नया रायपुर अटल नगर में तेज रफ्तार आइ-10 कार पांच फीट गहरी खाई में गिर गयी. हादसे में जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी क्राॅस रोड नंबर 15 एल 4/5 निवासी रवि तिवारी (25) समेत तीन युवकों की मौत हो गयी है. दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया है.

चारों युवक नया रायपुर के एक निर्माणाधीन होटल (एमएवाइ फेयर होटल) के कर्मचारी थे अौर वहां का कामकाज देख रहे थे. पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे कार पर सवार होकर चार युवक तेज रफ्तार में सेंध तालाब के आगे सड़क से गुजरते हुए बायीं अोर मुड़ गये. आगे सड़क मुड़ कर खत्म होती थी, इसी कारण कार खाई में गिर गयी. हादसे में घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola