जमशेदपुर : एमजीएम में डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : एमजीएम में कोई ऐसी दिन नहीं होता है, जिस दिन अस्पताल में किसी न किसी बात को लेकर हंगामा नहीं होता है. मंगलवार को ओल्ड पुरुलिया रोड डागोडीह के अफताब हुसैन की पत्नी तरन्नुम पैर में चोट लगने के बाद इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी. अस्पताल में डॉक्टर ने एक्सरे कराने […]
जमशेदपुर : एमजीएम में कोई ऐसी दिन नहीं होता है, जिस दिन अस्पताल में किसी न किसी बात को लेकर हंगामा नहीं होता है. मंगलवार को ओल्ड पुरुलिया रोड डागोडीह के अफताब हुसैन की पत्नी तरन्नुम पैर में चोट लगने के बाद इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी. अस्पताल में डॉक्टर ने एक्सरे कराने के लिए कहा.
महिला के एक्सरे करा कर लाने के बाद डॉक्टर ने जांच के बाद सूई दिया, जिसके बाद महिला का पैर-हाथ खींचने लगा. महिला का हाथ-पैर खींचता देख परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल की सुरक्षा में लगे होमगार्ड के जवानों ने आकर परिजनों को शांत कराया.
वहीं, जानकारी मिलने पर उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी इमरजेंसी में आये और महिला की जांच किया. जांच करने पर पता चला कि मरीज पूरी तरह से ठीक है. वहीं, तरन्नुम के परिजन ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने घर में गिर गयी थी, जिससे पैर में चोट लग गयी. इसके बाद उसको इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










