बिष्टुपुर : युवती को चाकू दिखा चेन छीना

Updated at : 25 Jun 2014 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
बिष्टुपुर : युवती को चाकू दिखा चेन छीना

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थानांतर्गत क्यू रोड, क्वार्टर नंबर 13 निवासी मानस घोष के घर में घुस कर सो रही बहन को चाकू का भय दिखाकर सोने की चेन छिनतई कर ली. मानस घोष ने बिष्टुपुर थाने में बर्फ फैक्टरी के सामने रहने वाले गोरखा राजू के खिलाफ लिखित शिकायत की है. दो दिन गुजरने के बाद […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थानांतर्गत क्यू रोड, क्वार्टर नंबर 13 निवासी मानस घोष के घर में घुस कर सो रही बहन को चाकू का भय दिखाकर सोने की चेन छिनतई कर ली. मानस घोष ने बिष्टुपुर थाने में बर्फ फैक्टरी के सामने रहने वाले गोरखा राजू के खिलाफ लिखित शिकायत की है. दो दिन गुजरने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है.

मानस घोष ने थाना में पत्रकारों को बताया है कि 21 जून को दिन के तीन बजे उसकी बहन घर में सोयी हुई थी. दीवार फांदकर गोरखा घुस गया और बहन को चाकू का भय दिखाकर सोने की चेन लेकर भाग गया. उन्होंने बताया कि गोरखा की बहन मंजू उनके घर में काम करती थी. अभी काम से हटा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola