जमशेदपुर : कदमा फूड प्लाजा की जमीन पर 12 करोड़ की लागत से बन रहा है पंडित दीन दयाल उपाध्याय कन्वेंशन सेंटर

जमशेदपुर : कदमा में फूड प्लाजा की जमीन पर 12 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए नगर विकास विभाग ने 3.81 करोड़ रुपये का आवंटन दिया है. 12.05 करोड़ से निर्मित होने वाले कन्वेंशन सेंटर के लिए सरकार ने पूर्व में छह करोड़ […]
जमशेदपुर : कदमा में फूड प्लाजा की जमीन पर 12 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे पं. दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए नगर विकास विभाग ने 3.81 करोड़ रुपये का आवंटन दिया है. 12.05 करोड़ से निर्मित होने वाले कन्वेंशन सेंटर के लिए सरकार ने पूर्व में छह करोड़ रुपये दिये थे.
नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने महालेखाकार को पत्र लिख कर जुडको की मांग पर 3.81 करोड़ रुपये आवंटित करने की जानकारी दी है. दूसरी अोर कदमा स्थित फूड प्लाजा की जमीन पर कन्वेंशन सेंटर के निर्माण का काम तेज गति से हो रहा है अौर भूतल की ढलाई हो चुका है. काम करा रही एजेंसी के मुंशी ने बताया कि छह माह में काम पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










