मानगो : कंपोस्टिंग साइट में शराब की बोतलें और गोबर

Updated at : 14 Jan 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
मानगो : कंपोस्टिंग साइट में शराब की बोतलें और गोबर

जमशेदपुर : सब्जी मार्केट से निकलने वाले कचरा अौर सब्जियों के अवशेष के निष्पादन के लिए मानगो में डिमना चौक पर सुमन होटल के समीप, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप अौर पारडीह चौक में में गड्ढा खोदकर कंपोस्टिंग साइट बनाया गया है. स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर साइट की चटाई से घेराबंदी कर उसे […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : सब्जी मार्केट से निकलने वाले कचरा अौर सब्जियों के अवशेष के निष्पादन के लिए मानगो में डिमना चौक पर सुमन होटल के समीप, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप अौर पारडीह चौक में में गड्ढा खोदकर कंपोस्टिंग साइट बनाया गया है.
स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर साइट की चटाई से घेराबंदी कर उसे हरे कपड़े से कवर किया गया है. हालांकि देखरेख के अभाव में इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है.
सुमन होटल के समीप बनाये कंपोस्टिंग साइट में सड़ी सब्जियों के साथ-साथ मछली का अवशिष्ट अौर शराब की बोतलें फेंकी गयी है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के गेट के समीप बनी साइट पूरी तरह गोबर से भरी है.
यहां बहुत कम सड़ी सब्जी का अपशिष्ट डाला जाता है. पारडीह चौक पर बनाये गये कंपोस्टिंग साइट की स्थिति काफी खराब है. पत्तल, सब्जियों के अवशेष से गड्ढा पूरी तरह भर चुका है और कीचड़ के साथ गंदगी का अंबार लगा है. साइट के आसपास भी गंदगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola