आदित्यपुर : कर्मचारियों के बीच व्याप्त संवादहीनता दूर हो : मुंडा
Updated at : 07 Jan 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

आदित्यपुर : सरकार व उनके कर्मचारियों के बीच व्याप्त संवादहीनता को दूर कर एक संवाद कायम होना चाहिए. कई ऐसी बातें हैं जिनसे समस्या जटिल होती जा रही है. उक्त बातें झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कही. आज के परिपेक्ष्य में कर्मचारियों का दायित्व व सरकार […]
विज्ञापन
आदित्यपुर : सरकार व उनके कर्मचारियों के बीच व्याप्त संवादहीनता को दूर कर एक संवाद कायम होना चाहिए. कई ऐसी बातें हैं जिनसे समस्या जटिल होती जा रही है. उक्त बातें झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कही.
आज के परिपेक्ष्य में कर्मचारियों का दायित्व व सरकार से अपेक्षा विषय पर सेमिनार व कर्मचारियों के अधिवेशन को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि समय के अनुसार नीतियां बनती हैं, लेकिन उनमें सुधार भी होना चाहिए.
उन्होंने मस्टर रोल, आउटसोर्सिंग, अनुकंपा के आधार पर नौकरी आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे संबंधित समस्या जटिल होती जा रही है. नीचले स्तर के कर्मचारियों की समस्याओं का पटाक्षेप होना चाहिए.
सेमिनार को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य शैलेंद्र सिंह, महासंघ के अध्यक्ष शिवकांत झा, कार्यकारी अध्यक्ष तपन महतो, उपाध्यक्ष नीलमोहन बानरा, महासचिव राजाराम सिंह आदि ने संबोधित किया.
कार्यक्रम का संचालन विमल कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर प्रफुल्लचंद्र गोराई, प्रणव शंकर आदि कर्माचारी नेता समेत की महिला-पुरुष कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रखंड के विकास में योगदान करने का लिया संकल्प
गम्हरिया. विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रखंड के छह पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह मानीकुई पुल में आयोजित की गयी. ग्राम प्रधान कृष्णा बास्के की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की गयी.
वहीं प्रखंड की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही प्रखंड के विकास में समाजसेवा के तौर पर अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख रामदास टुडू, मुखिया सोखेन हेंब्रम, उदय मार्डी, अमृत महतो, राम हांसदा, राजेश भगत समेत कांड्रा, डुमरा, रापचा, कालिकापुर, छोटा गम्हरिया, यशपुर, बुरूडीह आदि पंचायत के समाजसेवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




