जमशेदपुर : चार नये डॉक्टर का पद सृजन व पोस्टिंग जल्द
Updated at : 04 Jan 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटानगर अस्पताल में रेलकर्मियों के परिजनों के अलावा सेवानिवृत्त रेलकर्मी अौर मंडल के रेलकर्मियों की चिकित्सा सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से चार डॉक्टर के पद सृजन अौर पोस्टिंग करने का एक प्रस्ताव चक्रधरपुर रेल मंडल से दपू रेलवे गार्डेनरीच मुख्यालय भेजा गया है. मालूम हो कि 55 बेडेड टाटानगर रेलवे अस्पताल में वर्तमान […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर अस्पताल में रेलकर्मियों के परिजनों के अलावा सेवानिवृत्त रेलकर्मी अौर मंडल के रेलकर्मियों की चिकित्सा सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से चार डॉक्टर के पद सृजन अौर पोस्टिंग करने का एक प्रस्ताव चक्रधरपुर रेल मंडल से दपू रेलवे गार्डेनरीच मुख्यालय भेजा गया है. मालूम हो कि 55 बेडेड टाटानगर रेलवे अस्पताल में वर्तमान में छह डॉक्टर हैं.
गौरतलब है कि लंबे समय से टाटानगर अौर आसपास के क्षेत्र में रहने वाले रेलकर्मियों व सेवानिवृत्त रेलकर्मी अौर उनके परिजन द्वारा रेल अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने का डिमांड किया जा रहा था, मेंस यूनियन इसके लिए आंदोलन भी किया. अंतत: टाटा रेल अस्पताल प्रबंधन अौर चक्रधरपुर मंडल प्रशासन ने इसका प्रस्ताव जोनल मुख्यालय भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




