जमशेदपुर : शराब के नशे में भिड़े भाजपाई, रुपये व चेन छिनतई की प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टेल्को स्टेडियम के पीछे राय जनरल स्टोर के पास आपसी विवाद में संतोष कुमार भद्र की उसके ही दोस्त सौरभ विश्वास ने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी. टेल्को थाना में बिरसानगर निवासी संतोष कुमार के बयान पर टेल्को प्रकाश कॉलोनी निवासी सौरभ विश्वास, बिरसानगर के प्रमीत समेत चार-पांच अन्य के खिलाफ […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टेल्को स्टेडियम के पीछे राय जनरल स्टोर के पास आपसी विवाद में संतोष कुमार भद्र की उसके ही दोस्त सौरभ विश्वास ने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी. टेल्को थाना में बिरसानगर निवासी संतोष कुमार के बयान पर टेल्को प्रकाश कॉलोनी निवासी सौरभ विश्वास, बिरसानगर के प्रमीत समेत चार-पांच अन्य के खिलाफ मारपीट करने, जेब से रुपये निकालने, मोबाइल व गले से सोने की चेन छीन लेने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर की रात सभी ने साथ शराब पी. शराब पीने के बाद संतोष दुकान के पास चला गया. इस बीच सौरभ, प्रमीत अपने दोस्तों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर मारपीट की और रुपये, चेन लेकर फरार हो गये.
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष के लोग भाजपा से जुड़े है. दोनों एक-साथ रहते हैं, आपसी विवाद में मारपीट हुई है. घटना के बाद दोनों पक्ष समझौता के लिए तैयार थे. हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










