पढ़ाई के लिए कोई समय-सीमा नहीं

Updated at : 20 Jun 2014 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
पढ़ाई के लिए कोई समय-सीमा नहीं

जमशेदपुर : जेइइ मेन में 350 अंक हासिल कर शहर को गौरवान्वित करनेवाले छात्र किसलय राज को जेइइ एडवांस में देश भर में 77 वां(283 अंक) रैंक मिला है. इस तरह किसलय इस परीक्षा में सिटी टॉपर रहे हैं. किसलय बेल्डीह लेक एरिया निवासी हैं. पिता राजेश कुमार टाटा स्टील के न्यू बार मिल में […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जेइइ मेन में 350 अंक हासिल कर शहर को गौरवान्वित करनेवाले छात्र किसलय राज को जेइइ एडवांस में देश भर में 77 वां(283 अंक) रैंक मिला है. इस तरह किसलय इस परीक्षा में सिटी टॉपर रहे हैं. किसलय बेल्डीह लेक एरिया निवासी हैं. पिता राजेश कुमार टाटा स्टील के न्यू बार मिल में सीनियर एसोसिएट और मां श्यामा देवी गृहिणी हैं.

यह परिवार मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर में पताही हवाई अड्डे के निकटस्थ गांव शुभंकरपुर का निवासी है. उसके दादा वीपी वर्मा होमियोपैथिक चिकित्सक हैं. जबकि उसके नाना गोबर शाही चौक अशोक कुमार श्रीवास्तव वहां गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापकों में से एक हैं. किसलय ने इसी वर्ष साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय से 97.75 अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की है. उसने बताया कि वह आम तौर पर सात-आठ घंटे पढ़ाई करता है, लेकिन ऐसी कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की थी. किसलय से प्रभात खबर ने की बातचीत.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola