जमशेदपुर : गुटखा थूकने के दौरान तीसरे तल्ले से गिरा धर्मवीर, मौत, 11 को हुई थी शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2018 10:47 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित जग वैष्णवी अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले से गिर कर धर्मवीर मिश्रा की मौत हो गयी. धर्मवीर अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर रहता था. थर्ड फ्लोर पर उसके चाचा का फ्लैट था. नीचे गिरने के बाद धर्मवीर को आनन- फानन में टीएमएच लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित जग वैष्णवी अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले से गिर कर धर्मवीर मिश्रा की मौत हो गयी. धर्मवीर अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर रहता था. थर्ड फ्लोर पर उसके चाचा का फ्लैट था. नीचे गिरने के बाद धर्मवीर को आनन- फानन में टीएमएच लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है.
पिता महावीर मिश्रा और परिवार के कुछ लोगों ने बताया कि धर्मवीर को गुटखा खाने की आदत थी. गुटखा खाने के बाद वह बार-बार थूकता रहता था. जहां से धर्मवीर गिरा, वहां कॉरीडोर की रेलिंग की ऊंचाई सिर्फ तीन फीट है. उसे सुगर और रक्तचाप की बीमारी भी थी. पिता और परिजनों ने आशंका जतायी है कि गुटखा थूकने के दौरान धर्मवीर को चक्कर आ गया होगा और वह नीचे गिर गया. वह आदित्यपुर स्थित एक गैस एजेंसी में एकाउंटेंट था. चार दिन पहले 11 दिसंबर को ही उसकी शादी हुई थी.
घटना के संबंध में पिता महावीर मिश्रा ने बताया, धर्मवीर देर शाम ड्यूटी से लौटा था. शाम को परिचित के साथ लिफ्ट से तीन तल्ले पर गया था. वह फ्लैट के नीचे बैठे थे. इसी दौरान अचानक से कुछ लड़के दौड़ कर गये.
उन्हें लगा कि कोई मवेशी गिरा है. लेकिन रोशनी में लाये जाने के बाद पता चला कि ऊपर से धर्मवीर गिरा था. इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल की जांच की. लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर धर्मवीर गिरा, वहां पथरीली जमीन है. इस कारण उसके गर्दन और सिर पर गंभीर चोट लगी. शव को टीएमएच के शीतगृह में रख दिया गया है. रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद ही परिवार के लोगों को सौंप दिया जायेगा.
खबर सुनते ही पत्नी हुई बेहोश : घटना की सूचना मिलते ही पत्नी बेहोश हो गयी. घर की महिलाओं ने उसे उठाया. धर्मवीर की मौत के बाद पूरे अपार्टमेंट में मातम पसर गया. परिवार के सभी लोग एक-दूसरे को पकड़ कर रो रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










